मारवाड़ी युवा मंच ने बढ़ाया शिक्षा की ओर कदम, जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी कॉपी और अध्ययन सामग्री

Updated:
विज्ञापन

वनवासी कल्याण आश्रम में आवासित बच्चों के साथ युवा मंच के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारवाड़ी युवा मंच, बेतिया ने 'शिक्षा साथी अभियान' चलाकर जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है.

विज्ञापन

Marwari Yuva Manch Bettiah: बेतिया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित 'शिक्षा साथी अभियान' के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम नगर के बरवत हवाई अड्डा स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

इस दौरान आश्रम में रहने वाले बच्चों को कॉपी और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई.

शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग देना था.

मंच के सदस्यों ने बच्चों से नियमित अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया.

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

शैक्षणिक सामग्री मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला. मंच के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंच सके.

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान

मारवाड़ी युवा मंच, बेतिया शाखा के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

कार्यक्रम के अंत में वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों और सभी मंच सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन