रोटरी क्लब की पहल, ड्राइवरों की आंखों की होगी मुफ्त जांच, जरूरत पड़ने पर कराया जाएगा ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

ड्राइवरों के साथ रोटरी बेतिया सेंट्रल के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल ने बस और ट्रक चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण मुफ्त नेत्र जांच अभियान शुरू किया है. यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ चालकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Rotary Club Bettiah Central: बेतिया में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से बस और ट्रक चालकों के लिए मुफ्त नेत्र जांच अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों की आंखों की नियमित जांच कर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है.

विज्ञापन

क्लब ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक चालक इसका लाभ उठा सकें.

सड़क सुरक्षा से जुड़ी है पहल

क्लब की अध्यक्षा डॉ. शीला रंजन ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ कुछ दिन पहले पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विपिन चाचान ने किया था.

उन्होंने कहा था कि ड्राइवरों की आंखों की रोशनी ठीक रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनके ऊपर कई यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी होती है.

चश्मा लगाने से नहीं जाएगी नौकरी

डॉ. शीला रंजन ने कहा कि कई वाहन चालकों में यह धारणा बनी हुई है कि आंखों की कमजोरी सामने आने पर उनकी नौकरी चली जाएगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है. जरूरत पड़ने पर चश्मा लगाकर भी वाहन चलाया जा सकता है और समय पर इलाज कराने से आंखों की समस्या का समाधान संभव है.

मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी होगा मुफ्त

वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक रोटेरियन डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन चालकों में मोतियाबिंद की शिकायत मिलेगी, उनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद चालक पहले की तरह अपना काम जारी रख सकेंगे.

इलाज के लिए क्या करना होगा

रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जो भी बस या ट्रक चालक इलाज के लिए सुप्रिया रोड स्थित डॉ. सुरेश प्रसाद आई, ईएनटी एवं डेंटल क्लिनिक आएंगे, उन्हें अपना ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा.

उन्होंने कहा कि लाइसेंस के आधार पर रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल की ओर से उन्हें मुफ्त नेत्र जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन