घर से डीजल लेने निकले रवी को रास्ते में मिली मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से घर का बुझ गया चिराग, सड़क पर उतरे गुस्साए ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया-जगदीशपुर सड़क के झखरा मुख्य हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय रवी कुमार की मौत हो गयी. रवी ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जगदीशपुर जा रहा था. परिजन सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की मांग कर रहे हैं. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

जगदीशपुर न्यूज: घर से ट्रैक्टर के लिए डीजल लाने निकला 25 वर्षीय रवी कुमार वापस नहीं लौट सका. सोमवार को झखरा मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर ने उसकी जान ले ली. हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. कुछ ही देर पहले घर से निकले रवी की मौत की खबर ने माता-पिता समेत पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.

विज्ञापन

बरदाहा का रहने वाला था रवी

मृतक की पहचान वरदाहा पंचायत के घोटा टोला निवासी रविंद्र सहनी के पुत्र रवी कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रवी कुमार ट्रैक्टर के लिए डीजल लाने जगदीशपुर जा रहा था. इसी दौरान झखरा मुख्य हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. कुछ ही देर में घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी.

ठोकर मार गाड़ी लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सड़क पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे. रवी का शव देखते ही परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
सड़क पर रोते बिलखते परिजन| Prabhat Khabar Network

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हादसे का राज

परिजनों और ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की. परिजन इस बात पर अड़े रहे कि हाईवे के आसपास लगे कैमरों की जांच कर हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जाए. उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के समय गुजरने वाले वाहनों की जानकारी मिल सकती है और हादसे की सच्चाई सामने आ सकती है.

सूचना पर पहुंचीं पुलिस

सूचना मिलने पर वरदाहा पंचायत के मुखिया राजहरन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जगदीशपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लिया. पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया भेज दिया गया.

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
रोते बिलखते परिजन| Prabhat Khabar Network

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है.

तीन भाइयों और एक बहन में था रवी

रवी कुमार तीन भाइयों और एक बहन में था. परिवार के लिए वह घर की उम्मीदों में शामिल था. लेकिन सड़क हादसे ने एक झटके में परिवार से उसका साथ छीन लिया. रवी की मौत के बाद उसके माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. परिजनों की मांग है कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की जल्द पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन