योगापट्टी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

संकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योगापट्टी के पटेरवा चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Road Accident Yogapatti: योगापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर चौक से आगे पटेरवा चौक के पास हुआ.

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक मृत महिला और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.

आमने-सामने हुई टक्कर

ग्रामीणों के अनुसार, महिला और युवक बाइक से फतेहपुर चौक की ओर से बेतिया जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल पहुंचते ही महिला को मृत घोषित किया गया

सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

ड्यूटी पर तैनात डॉ. शाहिद इकबाल ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया गया.

पहचान और ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि मृत महिला और घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन