Bettiah News: बेतिया-चनपटिया रेलखंड पर हादसा,ट्रेन की चपेट में आने से 9वीं के छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
bihar-chanpatia-train-accident-student-mantosh-kumar-died-on-railway-track

ट्रेन की चपेट में आने से 9वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

Bettiah News: बिहार के चनपटिया में ट्रेन से कटकर 17 वर्षीय छात्र मंतोष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. नौवीं के छात्र की मौत से पुरैना अहीर टोली गांव में मातम छा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

अजय चौबे की रिपोर्ट

Bettiah News: बेतिया-चनपटिया रेलखंड पर कैथवलिया ढाला के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

पोल संख्या 224/9 के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान पुरैना अहीर टोली के रहने वाले लक्ष्मण यादव के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है. मंतोष नौवीं कक्षा का छात्र था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा रेल पोल संख्या 224/9 के पास तब हुआ जब मंतोष गाड़ी संख्या 5216 की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर चनपटिया थाना पुलिस और रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रेल पुलिस के दरोगा शशिभूषण सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.मंतोष अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था. उसकी इस असामयिक मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन