विवाहिता की हत्या के बाद शव चिता पर छोड़ ससुराल वाले फरार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Jul 2025 8:35 PM

विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय गोल्डी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व रजनीश ठाकुर से हुई थी. वह तीन माह की गर्भवती भी थी. शुक्रवार रात उसकी हत्या कर दी गई. शनिवार सुबह जब ससुराल वाले शव जलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सूचना मिलने पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंच गए. पुलिस को देखते ही ससुराल वाले शव चिता पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. विवाहिता के पिता राजेन्द्र ठाकुर और भाई दिलीप ठाकुर ने पति रजनीश ठाकुर सहित जेठ, ससुर, सास और देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज में ढाई लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन