चंपारण में आशिकी का फिल्मी अंदाज, प्रेमी को सामने देख टावर से नीचे उतरी सिरफिरी लड़की

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 02 Jun 2026 12:45 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: बैरिया प्रखंड के मच्छरगांवा में प्रेमी नीतीश कुमार द्वारा शादी से इनकार करने पर रांची की लड़की जियो मोबाइल टावर पर चढ़ी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने प्रेमी को बुलाकर लड़की को नीचे उतारा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: प्यार को पाने और अपनी ज़िद मनवाने के लिए युवाओं द्वारा खतरनाक कदम उठाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगांवा के परसौनी स्थित जियो (Jio) के मोबाइल टावर पर सोमवार की दोपहर बाद एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक सिरफिरी प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई. टावर पर चढ़कर लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने प्रेमी के बिना नहीं रह सकती और उसी से शादी करेगी. इस फिल्मी ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

प्रेमी संग रहने की ज़िद पर अड़ी रही लड़की

घटना की भनक जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी, हड़कंप मच गया. बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार बिना कोई वक्त गंवाए अपने सशस्त्र बल और रेस्क्यू टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लड़की को समझाने और नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी ज़िद पर अड़ी रही.

लड़की का साफ कहना था कि वह नौतन थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी रविंद्र कुशवाहा के पुत्र नीतेश कुमार से बेहद प्यार करती है और उसे सिर्फ उसी के साथ रहना है. लड़की ने पुलिस को दो टूक चेतावनी दी कि जब तक नीतीश को मौके पर बुलाकर शादी का आश्वासन नहीं दिया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी.

झारखंड से बिहार आकर दे बैठी थी दिल

इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि भी काफी दिलचस्प है. पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी लड़की मूल रूप से झारखंड राज्य की राजधानी रांची की रहने वाली है. वह कुछ समय पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने और नीतीश के साथ ग्रुप डांस करने के लिए बिहार आई थी.

इसी दौरान नीतीश के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया. लड़की नीतीश से शादी रचाने का दबाव बना रही थी, लेकिन जब नीतीश ने सामाजिक व पारिवारिक कारणों का हवाला देकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से और अवसाद में आकर लड़की ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

प्रेमी के आते ही नीचे उतरी प्रेमिका

लड़की की जान को खतरे में देख थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी नीतीश कुमार को ढूंढकर तुरंत टावर के पास बुलवाया. जैसे ही लड़की ने नीतीश को सामने देखा, उसका गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई.

लड़की के नीचे आते ही पुलिस प्रशासन और उपस्थित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इसके बाद बैरिया पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लड़की को अपनी अभिरक्षा (हिरासत) में ले लिया और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के परिजनों को रांची में सूचित कर दिया गया है और दोनों पक्षों की मौजूदगी में काउंसिलिंग कर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बेतिया से मधुकर मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन