25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 5:31 PM

विज्ञापन

नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गश्ती के दौरान जीतपुर-बंजरिया गांव मुख्य पथ में तस्करी के लिए बाइक से लाई जा रही 25 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

बगहा. नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गश्ती के दौरान जीतपुर-बंजरिया गांव मुख्य पथ में तस्करी के लिए बाइक से लाई जा रही 25 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया है. नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी. उसी समय गुप्त सूचना मिली कि जीतपुर-बंजरिया में शराब की भारी खेप गुजरने वाला है. पुलिस ने सूचना के गंभीरता से लेते हुए त्वरित छापेमारी किया और पुलिस ने बाइक से लाई जा रही 25 लीटर देसी शराब को तस्कर समेत बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जीतपुर-बंजरिया निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है. जो पहले भी जेल जा चुका. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना में कांड अंकित कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन