नहर में कूदी किशोरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 02 Jan 2026 9:00 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नहर में कूदकर लापता हुई सत्रह वर्षीय किशोरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

लौरिया . थाना क्षेत्र में नहर में कूदकर लापता हुई सत्रह वर्षीय किशोरी की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही. बुधवार को एसडीआरएफ की टीम बरवा एवं खापटोला नहर के समीप पहुंचकर सघन खोज अभियान में जुटी रही, लेकिन शाम तक किशोरी को बरामद नहीं किया जा सका था. जानकारी के अनुसार बथवरिया थाना क्षेत्र के जैनी टोला निवासी अशोक सिंह की पुत्री शिल्पी कुमारी (17) ने 31 दिसंबर को नहर में छलांग लगा दी थी. बताया जाता है कि शिल्पी अंग्रेजिया बाजार गई थी और वहां से लौटने के दौरान जैनी टोला नहर में कूद गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई, जिस पर परिजनों द्वारा लिखित आवेदन भी सौंपा गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया. बीते तीन दिनों से लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तेज बहाव और नहर की गहराई के कारण तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को नहर किनारे भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए थे. हर किसी की निगाहें तलाश अभियान पर टिकी थीं। वहीं एसडीआरएफ टीम के अधिकारियों ने बताया कि किशोरी की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. परिजन बदहवास हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द किशोरी को खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं. क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन