बाबा बैद्यनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी, आज से नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो | Prabhat Khabar Network

बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने श्रावणी मेले की भीड़ को देखते हुए नरकटियागंज और मधुपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन अगस्त में चुनिंदा दिनों में चलेगी, जिससे भक्तों को काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन

Baba Baidyanath Dham: सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है. श्रावणी मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नरकटियागंज और मधुपुर के बीच मंगलवार, 11 अगस्त से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. ट्रेन संख्या 03567/03568 अगस्त में 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं और सभी कोच अनारक्षित होंगे.

आज दोपहर 1:25 बजे नरकटियागंज से खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 03568 मंगलवार को दोपहर 1:25 बजे नरकटियागंज जंक्शन से मधुपुर के लिए रवाना होगी. चनपटिया में ट्रेन का ठहराव दोपहर 1:45 से 1:47 बजे तक और बेतिया में 2:03 से 2:05 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसके बाद ट्रेन सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी, मोतीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर और बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद झाझा और जसीडीह के रास्ते मधुपुर जाएगी.

अगले दिन रात 2:15 बजे पहुंचेगी मधुपुर

नरकटियागंज से रवाना होने के बाद श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 2:15 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, मधुपुर से नरकटियागंज लौटने वाली ट्रेन संख्या 03567 रात 1 बजे रवाना होगी. वापसी में ट्रेन सुबह 10:55 बजे बेतिया और 11:10 बजे चनपटिया पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज जंक्शन पहुंचेगी.

समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी ठहराव

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी ठहराव दिया गया है. नरकटियागंज से मधुपुर जाने वाली ट्रेन शाम 6:30 से 6:35 बजे तक समस्तीपुर में रुकेगी. वापसी में मधुपुर से आने वाली ट्रेन सुबह 7:40 से 7:45 बजे तक समस्तीपुर स्टेशन पर ठहरेगी. मुजफ्फरपुर में भी दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव निर्धारित है.

11, 18 और 25 अगस्त को ही चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन अगस्त महीने में केवल तीन दिन 11, 18 और 25 अगस्त को संचालित होगी. ट्रेन के सभी 22 कोच अनारक्षित रखे गए हैं. इससे नरकटियागंज, बेतिया, चनपटिया सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. रेलवे ने यात्रियों से अधिकृत टिकट लेकर यात्रा करने और सफर के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढे़ं: Bettiah News: हनुमान चालीसा के द्वादश पाठ और सुंदरकांड से गूंजा प्रेमनगर


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन