Bettiah News: हनुमान चालीसा के द्वादश पाठ और सुंदरकांड से गूंजा प्रेमनगर

Updated:
विज्ञापन

फोटो01, कैप्सन : चौथे वार्षिकोत्सव के दौरान समिति के सदस्य व श्रद्धालुगण | Prabhat Khabar Network

गौनाहा हनुमान मंदिर में चौथे वार्षिकोत्सव पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

विज्ञापन

Bettiah: प्रेमनगर हनुमान मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा. श्रीहनुमान आराधना मंडल प्रयाग के तत्वावधान में गठित जिला समिति पश्चिम चंपारण की गौनाहा क्षेत्र समिति का चौथा वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. जिला मानस व्यास शंभू यादव के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का द्वादश पाठ और सुंदरकांड का सस्वर पाठ हुआ. महिला व्यास गीता ठाकुर व कृष्णा सिंह के भक्तिमय संकीर्तन पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे. जिला सचिव केके मिश्र ने मंडल की संस्थागत गतिविधियों और कार्यकलापों की जानकारी दी. इस दौरान मैनाटांड़, सिकटा व गौनाहा प्रखंडों की कई शाखाओं को पंजीयन प्रदान किया गया. स्वामी अरविंदाचार्य ने कहा कि रामचरितमानस कलिकाल के समस्त रोगों की अचूक दवा है. इसके पाठ से मनुष्य दैहिक, दैविक व भौतिक तापों से मुक्ति पाता है तथा जीवन में व्यवहारिकता की शिक्षा भी मिलती है. कार्यक्रम व भंडारे को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहन दिसवा, सचिव दिनेश महतो, रामअयोध्या महतो, रघुनाथ महतो, पशुपति महतो समेत स्थानीय शाखाओं का योगदान रहा. संयुक्त चंपारण से केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र द्विवेदी, सुधीर कुमार शर्मा, राजेश्वर राय, रामनरेश ठाकुर, नवलकिशोर महतो, जयप्रकाश सिंह, सुभाष चौबे, बाबू साहेब ओझा, गोपाल सिंह, गौरीशंकर राय, रविभूषण, शंभूनाथ कुंअर, प्रमोद मिश्र, रामाकांत महतो, नित्यानंद पांडेय, अरुण तिवारी, उमाशंकर राय, राजेश कुमार व अमित कुमार समेत कई अधिकारी व पार्षद शामिल हुए.


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन