बेतिया: अब रमना मैदान में मिलेगी बेहतर सुविधा, वाकिंग ट्रैक से खेल सुविधाओं तक होगा विस्तार

Updated:
विज्ञापन

गरिमा देवी सिकारिया, महापौर

बेतिया का ऐतिहासिक रमना मैदान अब नई सुविधाओं के साथ चमकेगा. 2.26 करोड़ रुपये की लागत से मैदान का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. यह विकास कार्य शहरवासियों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया शहर के ऐतिहासिक बड़े रमना मैदान की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गयी है. नगर निगम ने मैदान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 2,26,56,892 रुपये की निविदा जारी की है. चयनित एजेंसी को निर्धारित नौ माह के भीतर विकास कार्य पूरा करना होगा.

रमना मैदान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 2.26 करोड़

नगर निगम की ओर से जारी निविदा के तहत बड़े रमना मैदान को बेहतर नागरिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा. मैदान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ खेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा. शहर के बीच स्थित इस ऐतिहासिक मैदान के विकास की मांग लंबे समय से खिलाड़ियों और शहरवासियों द्वारा की जा रही थी.

वाकिंग ट्रैक से शहरवासियों को मिलेगी सुविधा

योजना के तहत मैदान में वाकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा. इससे शहरवासियों को मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा. इसके साथ मैदान को अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.

13 अगस्त तक डाउनलोड होंगे निविदा दस्तावेज

निविदा प्रक्रिया के तहत इच्छुक एजेंसी 13 अगस्त तक निविदा दस्तावेज डाउनलोड कर सकेगी. 17 अगस्त को दोपहर एक बजे प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 24 अगस्त शाम तीन बजे तक ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है.

25 अगस्त को खोली जाएगी तकनीकी बिड

नगर निगम के अनुसार ऑनलाइन जमा की गयी निविदाओं की तकनीकी बिड 25 अगस्त को सुबह 11 बजे खोली जाएगी. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्यादेश देकर निर्धारित समय सीमा में निर्माण एवं विकास कार्य पूरा कराया जाएगा.

नौ माह में पूरा करना होगा विकास कार्य

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि चयनित एजेंसी को पूरे कार्य को नौ माह की निर्धारित अवधि में पूरा करना होगा. उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद बड़े रमना मैदान का स्वरूप बेहतर होगा और शहरवासियों तथा खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: मधुबन: छात्रा यौन शोषण मामले में आरोपी स्कूल संचालक ने POCSO कोर्ट में किया सरेंडर


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन