नरकटियागंज से बिहार में पहली बार मानसून गन्ने की रोपनी शुरू, किसानों को मिलेगा दोहरा लाभ

Updated:
विज्ञापन

मानपुर में मानसून बुआई शुभारम्भ

बिहार में गन्ने की खेती में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. नरकटियागंज चीनी मिल ने मानसून प्लांटिंग अभियान की शुरुआत की है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे. यह पहल राज्य में कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. गन्ने की खेती में नई तकनीक और बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नरकटियागंज चीनी मिल ने मानसून प्लांटिंग अभियान शुरू किया है. बिहार में पहली बार मानसून के मौसम में गन्ने की रोपनी का अभियान नरकटियागंज से शुरू किया गया. सोमवार को मानपुर गांव की महिला किसान मती रानी ने अपने खेत में मानसून गन्ने की रोपनी कर अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान किसानों को मानसून प्लांटिंग अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया.

Narkatiaganj News: महिला किसान ने खेत में रोपनी कर शुरू किया अभियान

मानपुर गांव निवासी महिला किसान मती रानी, पति लाल बिहारी मुखिया के खेत में मानसून गन्ने की रोपनी के साथ अभियान की शुरुआत हुई. चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को इस नई पद्धति के बारे में जानकारी दी और मानसून के दौरान ऊंची भूमि पर गन्ने की खेती करने के फायदे बताए.

आठ से नौ माह में तैयार हो जाएगा गन्ना

चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सरकार के कृषि रोड मैप के अनुरूप मानसून में गन्ने की बुआई शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि मानसून में लगाया गया गन्ना करीब आठ से नौ माह में तैयार हो जाता है.

इससे मार्च-अप्रैल में गन्ने के बीज की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज भी उपलब्ध कराया जा सकेगा.

400 से 500 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन का लक्ष्य

गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका ने बताया कि उचित प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर मानसून में लगाए गए गन्ने से 400 से 500 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि तैयार गन्ने का उपयोग अगले मार्च-अप्रैल में बीज के रूप में भी किया जा सकेगा, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना है.

सीओ 0118 और सीओएलके 14201 प्रजातियों की रोपनी की अपील

गन्ना उप प्रबंधक प्रेम सिंह ने किसानों से मानसून प्लांटिंग के दौरान सीओ 0118 और सीओएलके 14201 प्रजातियों की रोपनी करने की अपील की. अधिकारियों के अनुसार इन प्रजातियों को उचित प्रबंधन के साथ लगाने से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

गन्ना उद्योग आयुक्त ने की पहल की सराहना

गन्ना उद्योग विभाग के आयुक्त अनिल झा ने नरकटियागंज चीनी मिल की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अपलैंड क्षेत्रों में गन्ने की खेती से किसानों को लाभ मिल सकता है. मानसून प्लांटिंग से उत्पादन बढ़ाने के साथ बीज की उपलब्धता को भी बेहतर किया जा सकेगा.

किसानों और मिल अधिकारियों की रही मौजूदगी

अभियान के दौरान गन्ना प्रबंधक राहुल राठी, योगेंद्र सिंह, राधेश्याम, भानु प्रकाश सहित शंभू मुखिया, रामदाश, बिपिन मुखिया, मोहन मुखिया, शंकर मुखिया, भोला महतो और बंगाली महतो मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प, चक्रसन में आदिवासी दिवस पर गूंजा जय जोहार


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन