दुबौलिया हिंसा मामले में छापेमारी तेज, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 03 Jan 2026 9:58 PM

विज्ञापन

प्रखंड के बेलवा लखनपुर पंचायत अंतर्गत दुबौलिया गांव में नापी के दौरान अंचल प्रशासन की टीम पर हुए हमले और आगजनी की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

लौरिया . प्रखंड के बेलवा लखनपुर पंचायत अंतर्गत दुबौलिया गांव में नापी के दौरान अंचल प्रशासन की टीम पर हुए हमले और आगजनी की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने जांच तेज कर दी है. मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. घटना के बाद से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने ड्रोन कैमरे और वीडियो फुटेज के माध्यम से उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस उन असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने भीड़ को उकसाया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई. जल्द ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. घटना में घायल अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, महिला पुलिस अधिकारी निशी कुमारी व प्रियरंजना कुमारी सहित पांच कर्मियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. सभी का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है, हालांकि चिकित्सकों ने एहतियातन दोबारा स्वास्थ्य जांच की सलाह दी है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, दुबौलिया में भूमि नापी और आंशिक बेदखली का मामला लंबे समय से विवादित रहा है. इससे पूर्व 17 दिसंबर को भी पैमाइश की कार्रवाई विरोध के चलते अधूरी रह गई थी. शनिवार को दोबारा कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए. अंचल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शांति व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है. पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही अगली नापी की तिथि तय की जाएगी. वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है. गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस गश्त जारी है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन