आंधी पानी से शहरी क्षेत्र में करीब नौ घंटे बिजली रही ब्लैकआउट, गर्मी व उमस से उपभोक्ता रहे परेशान

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 May 2025 9:08 PM

विज्ञापन

सोमवार की देर रात करीब सात बजे तेज आंधी व पानी से करीब दर्जनों जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गया.

विज्ञापन

बगहा. सोमवार की देर रात करीब सात बजे तेज आंधी व पानी से करीब दर्जनों जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गया. जिससे करीब 80 जगह पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए. वहीं लगभग 40 इंसुलेटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर ब्लास्ट हो गया. जिससे बगहा शहरी क्षेत्र करीब नौ घंटे तक पूरी तरह से बिजली ब्लैकआउट के चपेट में रहा. हालांकि बिजली विभाग की तत्परता व विद्युत कर्मियों के कड़ी मशक्कत व पूरी रात की मेहनत के बाद देर रात करीब तीन बजे बगहा शहर की आपूर्ति शुरू की गयी. जिससे लोगों ने गर्मी व उमस भरी मौसम से राहत की सांस ली. वहीं दूसरी ओर कुम्हिया पीएसएस में 33 केवी इंसुलेटर के ब्लास्ट हो जाने एवं बिजली तारों पर तार के गिरने के कारण कई जगह फाल्ट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिससे कुम्हिया पीएसएस से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपूर्ति मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रही. उमस भरी गर्मी में बिजली के गायब होने के कारण आम लोगों को मंगलवार को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि सोमवार की देर शाम तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए थे. जिससे करीब 80 बिजली के पोल पूरी तरह से उखाड़े गए थे. साथ ही साथ 40 जगह पर इंसुलेटर ब्लास्ट कर गया था. हालांकि देर रात तक बिजली कर्मियों के टीम द्वारा पोल को दुरुस्त एवं ब्लास्ट इंसुलेटर को बदल गया. जिसके बाद शहरी क्षेत्र में देर रात करीब 3 बजे आपूर्ति चालू कर दी गयी. वही कुम्हिया पीएसएस में इंसुलेटर ब्लास्ट होने के कारण कई जगह फाल्ट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिसकी खोजबीन की जा रही है. समाचार प्रेषण तक बिजली कर्मियों द्वारा फाल्ट की खोजबीन की जा रही थी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि देर शाम तक कुम्हिया पीएसएस से भी ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन