बगहा: खेत में काम कर रहे दंपति पर भालू का हमला, बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल दंपति का इलाज करते चिकित्सक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामनगर के खैरहनी गांव में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग दंपति पर भालू ने हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bagaha News: रामनगर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र से निकलकर आए एक भालू ने मंचंगवा पंचायत के खैरहनी गांव में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच सकी.

खेत में काम करने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार खैरहनी गांव निवासी 61 वर्षीय रामेश्वर काजी और उनकी पत्नी छठिया देवी गांव के बाहर स्थित अपने खेत में धान का बीज गिरा रहे थे. इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से अचानक एक भालू निकलकर आया और दोनों पर हमला कर दिया.

भालू के हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह भालू को वहां से भगाया.

वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल दंपति को इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.

बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी.एस. आर्या ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद खैरहनी गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन