बेतिया: शिवरानी देवी को विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम चंपारण में जश्न

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 05 Jun 2026 9:01 PM

विज्ञापन

जदयू नेत्री शिवरानी देवी

जदयू ने पश्चिम चंपारण की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिवरानी देवी को बिहार विधान परिषद सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया है. घोषणा के बाद जिले में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा का सम्मान बताया है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: जनता दल (यूनाइटेड) ने पश्चिम चंपारण की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिवरानी देवी को बिहार विधान परिषद सदस्य पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. उनके नाम की घोषणा होते ही जिले में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, संघर्ष और जनसेवा का सम्मान बताया है.

जिला परिषद सदस्य से विधान परिषद उम्मीदवार तक का सफर

रामनगर प्रखंड के तौलाहां गांव की निवासी शिवरानी देवी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं. वर्ष 2011 में वह जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थीं. इसके बाद वर्ष 2014 में उन्हें पश्चिम चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया और वर्ष 2016 तक उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में वह जदयू की प्रदेश महासचिव के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रही हैं.

महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

जदयू नेताओं का कहना है कि शिवरानी देवी ने अपने राजनीतिक जीवन में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है. पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसे महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जदयू नेता शत्रुघ्न कुशवाहा, डॉ. एन.एन. शाही, नंद किशोर चौधरी, शंभू पांडेय, अलखदेव पासवान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. नेताओं ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी.

क्षेत्र की आवाज बनेंगी शिवरानी देवी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधान परिषद पहुंचने पर शिवरानी देवी पश्चिम चंपारण सहित राज्य के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी. समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनकी जीत की कामना की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन