पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच गिरफ्तार, वाहन जांच में लगाया 89 हजार का जुर्माना

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 5:33 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन बुधवार को विभिन्न कांडों में 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन बुधवार को विभिन्न कांडों में 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थानों की पुलिस ने किया है. इस दौरान पुलिस ने 31 वारंटों तथा 23 कुर्की का निष्पादन किया है. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देशन में चलाये गये वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 89 हजार रुपयों का जुर्माना कुल 467 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है. इस दौरान पुलिस ने 37.41 लीटर अंग्रेजी तथा 25 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त करते हुए तीन मोटरसाइकिल जब्त किया है. वहीं एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन