पेंशनधारियों सहित अन्य लोगों ने सुना मुख्यमंत्री का प्रसारण

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 5:20 PM

विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से शुक्रवार को पेंशनधारियों के खाते में 1100-1100 की राशि भेजी गयी.

विज्ञापन

भितहा. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से शुक्रवार को पेंशनधारियों के खाते में 1100-1100 की राशि भेजी गयी. जिसका सीधा प्रसारण किया गया. जिसमें स्थानीय स्तर पर पंचायत के पंचायत कार्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी के उपस्थिति में की गयी. जिसमें पेंशनधारियों के खाते में एकमुश्त राशि डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. वही लोगों को अपने प्रदेश के मुखिया से रूबरू होने का मौका भी मिला. प्रखंड के खैरवा, हथुअहवा, सेमरबारी, मानपुर, परसौना, डीहीपड़ी, मच्छहा के पंचायत कार्यालयों में एलसीडी के माध्यम से सीधा प्रसारण लोगों को सुनाया गया. वहीं पेंशनधारियों के पेंशन बढ़ने से काफी खुशी है और पेंशनधारी बिहार के मुखिया को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं. पंचायत कार्यालयों में पेंशनधारियों की भारी भीड़ रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन