आपूर्तिकर्ता के किचेन के बॉयलर में खराबी से डेढ़ दर्जन स्कूलों में नहीं पहुंचा मध्यान्ह भोजन
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 May 2025 9:00 PM
डेढ़ दर्जन स्कूलों में खाना पहुंचाने विलंब के कारण कुछ स्कूलों में अफरातफरी मच गई.
बेतिया. जिला मुख्यालय और मझौलिया अंचल क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन आपूर्तिकर्ता एजेंसी के कॉममाइंड किचेन का बॉयलर सोमवार की रात आए आंधी और बरसात के कारण अचानक खराब हो गया. जिसके कारण एक से डेढ़ दर्जन स्कूलों में खाना पहुंचाने विलंब के कारण कुछ स्कूलों में अफरातफरी मच गई. मंगलवार 13 मई से 12:30 के बजाय स्कूलों की अवधि 11:30 तक हो जाने का पहला दिन होने से भी कुछ जगह परेशानी हुई. स्कूलों को सुबह करीब 9 बजे बॉयलर खराब होने से खाना पहुंचाने विलंब होने या नहीं आने की सूचना मिली. इसके बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर बच्चे तक परेशान हो गए. कई बच्चे तो भूख के कारण विद्यालय से अपने घर चले गए. वहीं कुछ स्कूलों द्वारा बच्चों को बिस्कुट आदि देखकर तत्काल राहत दी गई. नगर के आदर्श विपिन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यपिका का पूनम कुमारी ने बताया कि जिस एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन दिया जाता है उसके द्वारा बताया गया है की मशीन खराब हो गया है. जिसके कारण भोजन नहीं मिल पाएगा.अब बच्चों को जब सूचना दी गई है तो कई बच्चे अपने घर चले गए हैं. इधर मध्य विद्यालय जमादार टोला के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश ने बताया कि एमडीएम आपूर्तिकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि 11 तक भोजन आ जाएगा. लेकिन 11 तक भी भोजन नहीं आया टिफिन के समय बच्चों को बिस्किट दे दिया गया है. कई बच्चे जो नजदीकी थे वह अपने घर चले गए. कोट.. स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए अनुबंधित एजेंसी के सामुदायिक किचेन का बॉयलर में प्राकृतिक आपदा के कारण खराबी आ गई.कुछ विद्यालय में लेट से खाना गया लेकिन उन्होंने लौटा दिया.बॉयलर खराब होने के कारण खाना नहीं बन सका. कुछ जगह पर खाना गया है. कुणाल गौरव, डीपीओ एमडीएम
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










