जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 03 Jan 2026 9:30 PM

विज्ञापन

अंचल परिसर में शनिवार को सीओ अलका कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नौतन . अंचल परिसर में शनिवार को सीओ अलका कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां दोनों पक्षों की सहमति और कागजातों के आधार पर चार मामलों का निष्पादन हुआ. जनता दरबार में सीओ अलका कुमारी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राजस्व अधिकारी अरूण कुमार, राजस्व कर्मचारी महेंद्र कुमार गुप्ता, नवल-किशोर, विमल कुमार, मदन मोहन कुमार, दीपक कुमार इंद्रजीत कुमार, अभिशेख कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे. सीओ अल्का कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में दो नए आवेदन पड़े हैं. वही धुमनगर की पूनम देवी व प्रमोद पासवान, बरदाहा के रामानंद राम व कृष्णा महतो, डबरिया के अवधेश प्रसाद व विनोद प्रसाद, राजेश्वर महतो व शेख मोनाफ के बीच वर्षों चल रहे भूमि विवाद को दोनों पक्ष के द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज के आधार पर मामलों का निष्पादन किया गया. बताया कि बचे मामलों का निष्पादन अगले शनिवार को कागजात के आधार पर सुनवाई कर की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन