ePaper

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी करें सुनिश्चित: एसपी

Updated at : 08 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी करें सुनिश्चित: एसपी

पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

बेतिया. पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. वे बुधवार को अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस दौरान एसपी ने दिवा व रात्रि गश्ती बढ़ाने, वाहन चोरी के मामलों का उद्भेदन करने करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस की नजर से कोई इलाका ओझल नहीं रहनी चाहिए. इसके लिए जरूरी है की गश्ती के दौरान अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण किया जाए. गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी विशेष चौकसी बरतें. क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानवार थानों में दर्ज कांडों की प्रगति की समीक्षा किया. उन्होंने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी ने विधि व्यवस्था के लिए विशेष चौकसी बरतने के साथ वाहन जांच अभियान तेज करने का आदेश दिया. जिले में वाहन चोरी के मामलों का जल्द से जल्द उद्वेदन करने को कहा. एसपी ने कहा कि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी विशेष सतर्कता बरतें. सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ ही आमजनों से बेहतर संबंध स्थापित करें. उन्होंने शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने को कहा. एसपी ने सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विस लांस प्रोसेसिंग, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन तथा जन शिकायत से संबंधित आवेदनों की त्वरित गति से जांच करने का निर्देश दिया. एसपी ने एसपी ने विभिन्न कांडों में संलिप्त वैसे अपराधी जिनके कोर्ट से वारंट निर्गत है, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा. क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप, सदर एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी, नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, यातायात डीएसपी रंजन कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी कमलेश कुमार, साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी समेत विभिन्न अंचलों के इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन