अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का अल्टीमेटम, 9 जनवरी से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 02 Jan 2026 8:55 PM
नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.
लौरिया . नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी दिनेश पुरी, अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर अंतिम सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. प्रशासन द्वारा माइकिंग और व्यक्तिगत सूचना के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा रही है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें. यदि सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 9 जनवरी से प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा. अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है. अभियान नियमों के तहत बिना किसी भेदभाव के चलाया जाएगा। इस घोषणा से दुकानदारों में हलचल है, वहीं आम लोगों ने फैसले का स्वागत किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










