बगहा में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 29 Dec 2025 9:40 PM

विज्ञापन

तापमान में आई तेज गिरावट, धूप के नहीं निकलने और रुक-रुक कर चल रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

बगहा. बीते चार दिनों से मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तापमान में आई तेज गिरावट, धूप के नहीं निकलने और रुक-रुक कर चल रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. सुबह के समय घना कोहरा और रात में ओस की बूंदों के साथ कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह करीब 10 से 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो जा रही है. इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. कुहासे के कारण मुख्य मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गयी है. ठंड इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा असर शहर से लेकर ग्रामीण हाट-बाजारों पर देखा जा रहा है. जहां पहले रोजाना खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रहती थी वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें खोलकर ग्राहकों की प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण लोग देर सुबह तक अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर है. ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं. गांवों और कस्बों में सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है. वही कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. दूरदराज से आने वाली कई ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही है. जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन