ePaper

नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर व गौनाहा लिंक ट्रेन के समय में बदलाव

Updated at : 01 Jan 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर व गौनाहा लिंक ट्रेन के समय में बदलाव

दैनिक यात्रियों की चीर प्रतिक्षीत समय सारणी में बदलाव की मांग और वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार की पहल पर समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने मुहर लगा दी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. दैनिक यात्रियों की चीर प्रतिक्षीत समय सारणी में बदलाव की मांग और वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार की पहल पर समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने मुहर लगा दी है. इस बाबत रेलवे की ओर से पत्र जारी कर ट्रेनों के समय में बदलाव की जानकारी दी गयी है. एक जनवरी से नरकटियागंज मुजफ्फरपुर 63342 पैसेंजर ट्रेन और नरकटियागंज गौनाहा 63362 पैसेंजर ट्रेन के साथ साथ नरकटियागंज रक्सौल 75236 ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव कर दिया गया है. नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 63342 अब सुबह 8:30 बजे नरकटियागंज से प्रस्थान करेगी पहले यह ट्रेन 9: 45 मिनट पर खुलती थी अब यह 8 :30 बजे खुलेगी और बेतिया स्टेशन पर 10 : 13 बजे पहुंचेगी. हालांकि इससे पहले कुमारबाग में 9:59 में पहुंचकर 40 मिनट रूककर 9 : 59 बजे खुलेगी. कुमार बाग में 40 मिनट तक ट्रेन के ठहराव को लेकर दैनिक यात्रियों में असमंजस की स्थिति है. वहीं वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. इसी के साथ इस ट्रेन की लिंक में चलने वाली ट्रेन संख्या 63362 नरकटियागंज-गौनाहा पैसेंजर के समय में भी संशोधन किया गया है. अब यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज से खुलेगी और 6:50 बजे गौनाहा पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 63361 गौनाहा-नरकटियागंज पैसेंजर अब सुबह 7:05 बजे गौनाहा से प्रस्थान कर 8:05 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी, जिसके बाद यह आगे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी. जबकि नरकटियागंज से रक्सौल जाने वाली 75236 पैसेंजर ट्रेन 7: 50 बजे खुलती थी जो अब 7: 35 बजे खुलेगी. कुमारबाग में 40 मिनट तक ठहरने से दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी एक जनवरी को सुबह 8: 30 बजे जब नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर ट्रेन खुली तो दैनिक यात्रियों को खुशी का ठिकाना नही रहा. लेकिन कुमारबाग में ट्रेन के 40 मिनट रूकने और 10 बजे के बाद बेतिया पहुंचने की जानकारी लगी तो यात्री अपने आपे को ठगा महसूस करने लगे. दैनिक यात्री में शामिल विवेक पांडेय, प्रभाष कुमार, मनीष कुमार, संदीप कुमार रामबालक कुमार, अर्जुन कुमार दुबे, संतोष कुमार, संदीप राज आदि का कहना है कि कुमारबाग में 40 मिनट ठहराव से कई ऐसे यात्री हैं जिन्हें परेशानी होगी. उन्होंने सांसद सुनील कुमार व डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र से कम समय ठहराव की मांग की है. बता दें कि सांसद सुनील कुमार ने दैनिक यात्रियों की मांग को देखते हुए बीते वर्ष 26 नवंबर को डीआरएम से मिलकर समय में परिवर्तन करने की मांग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन