श्रद्धा व भक्ति के साथ मना हैप्पी न्यू ईयर, नव वर्ष का हुआ आगाज

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 6:39 PM

विज्ञापन

मंदिरों और तालाबों के शहर बेतिया में नव वर्ष की सुबह भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा था.

विज्ञापन

बेतिया. मंदिरों और तालाबों के शहर बेतिया में नव वर्ष की सुबह भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा था. गुरुवार की सुबह लोगों की राहें मंदिर, गिरजाघर की तरफ ही दिख रही थी. नगर के दुर्गा े मंदिर, काली बाग मंदिर, तीन लालटेन चौक स्थित राम जानकी मंदिर, सागर पोखरा स्थित मनोकामना महादेव मंदिर, पिउनी बाग शिव मंदिर, हरिवाटिका वैष्णवी देवी मंदिर, जोड़ा शिवालय मंदिर लाल बाजार के साथ साथ बेतिया धर्मप्रांत के महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी कैथ्रेडल में श्रद्धालु सुबह होते ही ईश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे थे. न्यू ईयर के अवसर पर अहले सुबह स्थानीय गिरजाघर में फादर मनीष जे ओस्ता, फादर लौरेंस पास्कल तथा फादर फ्रांसिस खालको द्वारा न्यू ईयर सेलिब्रेशन मास संपन्न कराया. वहीं नगर के मंदिरों के साथ साथ पटजिरवा स्थान, भंगहा माई स्थान, सुभद्रा स्थान, सोफ़ा मंदिर, खड्डा माई स्थान, मंगलपुर सनकहिया देवी स्थान, बाल्मीकि आश्रम स्थित मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. – सुबह हुई गुनगुनी धूप, दिन भर कनकनी नव वर्ष के पहले दिन को लोगों ने अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया. कुछ युवाओं की टोली पिकनिक पर गई तो कुछ युवाओं ने खेलकूद के माध्यम से इस दिन को इंजॉय किया. नगर के बड़ा रमना मैदान में सुबह से ही खेल प्रेमी युवाओं की टोलियों ने क्रिकेट का आनंद लिया. गुनगुनी धूप होने पर इनका जोश और दोगुना हो गया. लेकिन दिन भर कनकनी के बाबजूद मैदान पर खिलाड़ियों का जमावड़ा दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन