बेतिया में मछली खरीद रहे रिटायर्ड फौजी और पत्नी को कार ने रौंदा, कार सवार युवक की हुई धुनाई

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 02 Jul 2025 6:35 PM

विज्ञापन

Bihar News (सांकेतिक फोटो)

Bihar News: बेतिया से दुखद खबर आ रही है, जहां पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मछली खरद रहे दंपत्ति को रौंद दिया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ किया.

विज्ञापन

Bihar News: बेतिया सदर ब्लॉक चौक के पीछे हजारी मैदान स्थित मछली हट्टा में एक तेज रफ्तार लक्जरी गाड़ी ने दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जख्मी बैरिया थाना के पखनाहा निवासी हीरालाल साह (55) व उनकी पत्नी इंदू देवी (50) बताई गई हैं. हीरालाल साह रिटायर्ड फौजी हैं. वें वर्तमान में बानुछार वार्ड संख्या-27 में परिजनों के साथ रहते हैं. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ किया. गाड़ी में सवार एक युवक की जमकर पिटाई भी कर दी. हालांकि भीड़ का लाभ उठाकर चालक फरार हो गया.

कार सवार युवक की हुई धुनाई

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ की चंगुल से गाड़ी में सवार चनपटिया थाना के बकुलहर निवासी आदित्य गोस्वामी व मुफस्सिल थाना के एक गांव निवासी एक किशोरी को छुड़ाकर कब्जे में ले ली. वहीं गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी दंपत्ति का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. गाड़ी को जब्त की गई है. अब तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

तेज रफ्तार में थी कार, पहिया में फंसी महिला

प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि दंपत्ति बाइक पर सवार होकर मछली खरीदने के लिए मछलीहट्टा में आए हुए थे. मछली खरीदकर उसे कटवा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से पूरब दिशा की ओर से गाड़ी इन्हें कुचलते हुए पश्चिम की ओर भागने का प्रयास करने लगी. गाड़ी में चालक सहित तीन युवक व एक किशोरी बैठी थी. इसी क्रम में इंदू देवी का गर्दन गाड़ी के आगे वाले पहिया में फंस गया. काफी मशक्कत के बाद महिला को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया. इसी बीच गाड़ी में सवार चालक व दो युवक फरार हो गए. गाड़ी में आदित्य व एक किशोरी बैठे रहे. दोनों को पकड़ लिया गया व पुलिस को सूचना दी गई.

Also Read: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से NH-27 को जोड़ेगा नया हाइवे, सड़कों की जाल से बदलेगी गोपालगंज की तस्वीर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन