बेतिया: समाज कल्याण विभाग की बड़ी पहल, वृद्धाश्रम के 9 बुजुर्गों को मिला मुफ्त नेत्र उपचार

Bettiah News-Old-Age-Home-Sahara-Nine-Elderly-Free-Cataract-Surgery-Chhapra
Bettiah News: बेतिया के वृद्धाश्रम ‘सहारा’ के नौ बुजुर्गों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए छपरा भेजा गया है. समाज कल्याण विभाग की इस पहल से बुजुर्गों को बेहतर दृष्टि और स्वस्थ जीवन की उम्मीद मिली है. जानिए खबर विस्तार से…
Bettiah News: पश्चिम चंपारण के वृद्धाश्रम ‘सहारा’ में रह रहे नौ बुजुर्गों को बेहतर दृष्टि देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम से चयनित बुजुर्गों को गुरुवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, छपरा रवाना किया गया.
नेत्र जांच शिविर में हुआ था चयन
9 जून को आरोही कला वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से वृद्धाश्रम परिसर में विशेष नेत्र जांच शिविर लगाया गया था. जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित नौ बुजुर्गों की पहचान की गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.
इलाज के बाद सुरक्षित लौटेंगे वृद्धजन
अस्पताल के प्रतिनिधिमंडल को सभी चयनित बुजुर्गों को विधिवत सौंप दिया गया. अस्पताल प्रबंधन बस के माध्यम से उन्हें छपरा ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराएगा और उपचार पूरा होने के बाद सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम वापस पहुंचाएगा.
नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर
वृद्धाश्रम ‘सहारा’ का संचालन सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है. आश्रम में वर्तमान में 49 बुजुर्ग रह रहे हैं. अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर ने बताया कि यहां बुजुर्गों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किए जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










