नरकटियागंज में चित्रांश समाज की मासिक पूजा, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
चित्रांश समाज के युवा | Prabhat Khabar Network

चित्रांश समाज के युवा

नरकटियागंज के चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश समाज द्वारा मासिक पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के युवाओं ने न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने का भी संकल्प लिया.

विज्ञापन

West Champaran News: नरकटियागंज के ब्लॉक रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को चित्रांश समाज के युवाओं की ओर से अगस्त माह की मासिक पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की गई. पूजा में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

Narkatiaganj News: चित्रांश समाज के युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

युवा चित्रांश संघ के अध्यक्ष अविनाश वर्मा और उपाध्यक्ष अभिजीत वर्मा उर्फ गोलू वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. इस दौरान समाज में संस्कार, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

जरूरतमंदों की सहायता करने का लिया संकल्प

युवा चित्रांश संघ के सदस्यों ने कहा कि समाज के युवाओं को धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. गरीब, लाचार, बेबस और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे. आने वाले समय में सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को और व्यापक रूप देने की बात भी कही गई.

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

मासिक पूजा में आशीष रतन उर्फ गोलू, सत्यम श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, सुमित श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, प्रभात वर्मा, रोमी श्रीवास्तव, अमन वर्मा समेत बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग मौजूद रहे. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ पुलिस अंचल की अपराध समीक्षा बैठक, शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन