इनरवा बॉर्डर पर चारपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक, भाथा बाबा जाने वाले श्रद्धालु परेशान

Updated:
विज्ञापन

बॉर्डर पर रोके गए श्रद्धालु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर पश्चिम चंपारण के श्रद्धालुओं को नेपाल स्थित भाथा बाबा मंदिर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चारपहिया वाहनों की एंट्री रोके जाने से कई दर्शनार्थी वापस लौट गए, जिससे सीमा पर नाराजगी देखी गई.

विज्ञापन

West Champaran News: सावन की पहली सोमवारी पर नेपाल स्थित प्रसिद्ध भाथा बाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार परेशानी का सामना करना पड़ा. इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित इनरवा सीमा पर तैनात एसएसबी ने ट्रैक्टर, बोलेरो समेत अन्य चारपहिया वाहनों की नेपाल में एंट्री रोक दी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा. वहीं बाइक से जाने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित जांच के बाद आगे जाने की अनुमति दी गई.

विज्ञापन

Inarwa News: चारपहिया वाहनों पर रोक से लौटे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष सावन माह में रविवार से ही हजारों श्रद्धालु नेपाल स्थित भाथा बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस वर्ष चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से कई श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके. इससे सीमा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच नाराजगी देखी गई.

बाइक सवारों को जांच के बाद मिली अनुमति

एसएसबी की ओर से बाइक से जाने वाले श्रद्धालुओं की पहचान और आवश्यक जांच के बाद उन्हें नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी गई. सुरक्षा जांच के दौरान सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की गई.

नेपाल की स्थिति को देखते हुए बढ़ाई गई सख्ती

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नेपाल में हुई अशांति और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. इसी के तहत सुरक्षा कारणों से चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. सुरक्षा स्थिति सामान्य होने के बाद आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को, डीएम ने जारी किया निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन