शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. अलग-अलग थानों की पुलिस ने 156 लीटर से ज़्यादा शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की चौकसी जारी है.

विज्ञापन

बेतिया शराब तस्करी: सीमावर्ती क्षेत्र में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. चार अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 156 लीटर शराब बरामद की. इस दौरान दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. कंगली थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर एक कारोबारी मौके से नेपाल की ओर भाग निकला.

विज्ञापन

सिकटा में 7.1 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सिकटा पुलिस ने सैनिक रोड के समीप नेपाल की ओर से शराब लेकर आ रहे शिकारपुर गांव निवासी महावीर कुमार यादव (19) को 7.1 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

कंगली में 90 लीटर देसी शराब बरामद

कंगली पुलिस ने सेनवरिया त्रिवेणी कैनाल के पास कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. पुलिस के पहुंचते ही कथित कारोबारी नेपाल की ओर भाग निकला.

थानाध्यक्ष उमेश कुमार के अनुसार, इस मामले में अज्ञात कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

बलथर में 59 लीटर शराब जब्त

बलथर पुलिस ने मरजदवा रोड पर कार्रवाई करते हुए मुरली परसौनी निवासी भोज मियां को 59 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

तीनों कार्रवाई में सिकटा, कंगली और बलथर थाना क्षेत्र से कुल 156.1 लीटर शराब बरामद हुई.

गोपालपुर में शराब पीकर हंगामा करने वाला गिरफ्तार

इधर, गोपालपुर पुलिस ने टेंगड़हिया निवासी राकेश कुमार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया.

सीमावर्ती इलाके में अलग-अलग थानों की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस की निगरानी जारी रहने की बात सामने आयी है.

यह भी पढे़ं:

नरकटियागंज में आग का तांडव, 40 से अधिक मवेशियों की जलकर मौत, 15 लाख की संपत्ति राख

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन