हादसे में मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Jul 2025 6:39 PM

विज्ञापन

नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के एक युवक की लौरिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

विज्ञापन

योगापट्टी. नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के एक युवक की लौरिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पोस्टमार्टम होने के बाद उसके घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य इद्रिश अंसारी के 22 साल के पुत्र सैफ अली अंसारी की मौत शुक्रवार को लौरिया थाना क्षेत्र के चटकल चौक के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी. जानकारी के अनुसार सैफी की शादी इसी वर्ष्स नवंबर में होनी थी. शुक्रवार के दिन उसका होने वाला साला रेयाजुदिन अंसारी उसके घर सेमरी आया था, उसी को बाइक से उसके घर लौरिया के विशुनपुरवा गांव छोड़कर वापस लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई. सैफ अली अंसारी पांच बहन व पांच भाई में बड़ा भाई था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन