मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने की समीक्षा बैठक
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 6:28 PM
प्रखंड सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एडीएम कुमार रविंद्र ने समीक्षा बैठक की.
लौरिया. प्रखंड सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एडीएम कुमार रविंद्र ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान डॉटा आपरेटर, पंचायत तकनीकी सहायक, आवास, सहायक पंचायत रोजगार सेवक, राजस्वकर्मी कृषि सहायक व कृषि समन्यवकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार बीडीओ अभिषेक कुमार एवं गणना प्रपत्र प्राप्ति कोषांग (नोडल पदाधिकारी) सरोज कुमार सह ग्रामीण आवास प्रवेक्षक, नोडल पदाधिकारी राहुल अग्रवाल सह राजस्व पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी रत्नेश तिवारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी ने भाग लिया. एडीएम ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में आप सभी लोग बीएलओ को सहयोग करें. ताकि निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का काम पूरा कर लिया जाये. उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र को दस्तावेज लगाकर बीएलओ को देने के लिए लोगों को जागरूक करें. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि लगभग पांच हजार फॉर्म अपलोड किया जा चुका है और अपलोडिंग का काम तेजी से प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










