ePaper

जहर देकर बेटे की हत्या का आरोप, माता-पिता, बहन व बहनोई फरार

Updated at : 07 Jul 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर बेटे की हत्या का आरोप, माता-पिता, बहन व बहनोई फरार

मुफस्सिल थाने के आइटीआइ जयप्रकाश नगर वार्ड 20 में रविवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेतिया. मुफस्सिल थाने के आइटीआइ जयप्रकाश नगर वार्ड 20 में रविवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. उसकी पहचान जयप्रकाश नगर निवासी केदार यादव के पुत्र प्रमोद कुमार यादव (28) के रूप में की गई है. वह पेंटर का काम करता था. घटना के बाद से उसके माता-पिता, बहन व बहनोई फरार हैं. उसकी पत्नी ने अपने सास, ससुर, ननद एवं ननदोई पर जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के आवेदन के आलोक में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. शव का सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद से उसके घर वाले फरार हैं. पोस्टमार्टम कराने अस्पताल में आए प्रमोद के पड़ोसी ने बताया कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से प्रमोद काफी परेशान था. इसे लेकर उसके घर पंचायत हुई थी. इसके बाद दोपहर में पास पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई कि प्रमोद की मौत हो गयी है. उसके पिता केदार यादव, उसकी मां, बहन एवं बहनोई घर से फरार हैं. प्रमोद के तीन बच्चे हैं. सूचना पर पत्नी व मायके वाले पहुंचे. प्रमोद अपने माता-पिता व बहनों के साथ घर में रहता था. दोनों बहनों की शादी हो गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. छानबीन आरंभ कर दी गयी है.

प्रताड़ना से आजिज था प्रमोद

पड़ोसियों की माने तो प्रमोद की दोनों विवाहित बहनें फिलहाल अपने मायके में ही रहती थीं. माता-पिता भी बहनों का ही पक्ष लेते थे. ऐसे में घर में कलह का माहौल बन गया था. उसे प्रताड़ित किया जाता था. इसको लेकर रविवार को पंचायती भी बुलाई गई थी. इसमें कोई बात नहीं बनी. घर का माहौल और खराब हो गया. इसी बीच सोमवार को संदिग्ध हालत में प्रमोद की जहर से मौत हो गई. इसके बाद उसके घरवाले फरार हो गये. पत्नी और बच्चे बदहवास दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन