ePaper

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

Updated at : 02 Jan 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

बगही लमुइया टोला के समीप एक अज्ञात वाहन ने ललन पटेल को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बैरिया . थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के चुडिहरवा टोला निवासी 40 वर्षीय ललन पटेल की सड़क दुर्घटना में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बगही खड्डा पुल के नजदीक लमुइया टोला के पास मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, बगही लमुइया टोला के समीप एक अज्ञात वाहन ने ललन पटेल को टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. प्रहलाद पटेल सड़क के किनारे गिरे पड़े थे. जिनका मोबाइल बज रहा था. मोबाइल बजने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे तो इनको देख इसकी सूचना परिजनों और डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में ललन पटेल को इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया. ललन पटेल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके परिवार पत्नी के अलावा एक पुत्री और दो पुत्र हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और बच्चों का रो रोके बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन