ePaper

होमगार्ड जवानों के 311 रिक्त पदों पर होगी बहाली, 26 मई से 14 जून तक चलेगा अभियान

Updated at : 13 May 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों के 311 रिक्त पदों पर होगी बहाली, 26 मई से 14 जून तक चलेगा अभियान

जिले के सैकड़ों युवक-युवतियों के वर्दी पहनने का सपना जल्द ही साकार होगा. होमगार्ड जवानों की बहाली की तिथि तय हो गई है.

विज्ञापन

बेतिया. जिले के सैकड़ों युवक-युवतियों के वर्दी पहनने का सपना जल्द ही साकार होगा. होमगार्ड जवानों की बहाली की तिथि तय हो गई है. 26 मई से बहाली अभियान शुरू होगी. बहाली की प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी. होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर कार्यालय में हलचल तेज हो गई है. बहाली को लेकर जिले के युवक युवतियों में काफी उत्साह है. वे जी जान लगाकर इसकी तैयारी कर रहे हैं. शरीर को फिट रखने के लिए सुबह शाम दौड़ लगा रहे हैं. होमगार्ड समादेष्टा मनीष कुमार ने बताया कि जिले में 311 पदों पर बहाली होनी है. इसके लिए जिले के 18,840 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है. 3049 युवतियों और थर्ड जेंडर के चार लोगों ने बहाली के लिए आवेदन दिया है. आवेदकों के क्रमांक के अनुसार महाराज स्टेडियम उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच होगी. पहले दिन 700 आवेदकों की शारीरिक जांच होगी. उसके बाद प्रतिदिन करीब 1400 आवेदकों को जांच के लिए बुलाया जाएगा. महिला और पुरुष आवेदकों की शारीरिक जांच अलग-अलग होगी. होमगार्ड समादेष्टा ने बताया कि आवेदक होमगार्ड के साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदक बहाली की पूरी प्रक्रिया की जानकारी इस साइड से ले सकते हैं. कुल सीट से डेढ़ गुना आवेदकों का चयन किया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगा. समादेष्टा ने कहा कि बहाली के लिए किसी भी अभ्यर्थी को गुमराह करने या बरगलाने वाले लोगों के खिलाफ नियम संगत कठोर कार्रवाई होगी. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूरी होगी बहाली होमगार्ड जवानों की बहाली में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बहाली होगी. बहाली में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा. ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ गड़बड़ी की संभावना न रहे. बहाली के हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी. अभ्यर्थियों की दौड़ जांच के दौरान उनके गले में एक विशेष प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाया जाएगा. सामने एक स्कैनर लगा रहेगा. जिससे दौड़ में सेकंड तक की गणना किया जा सकेगा. इससे निश्चित समय में दौड़ पूरी होने की सटीक जानकारी मिल सकेगा. अभ्यर्थियों की लंबाई और अन्य शारीरिक जांच के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन