तिरहुत गंडक नहर में 17 वर्षीय किशोरी लापता, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ टीम

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 6:29 PM

विज्ञापन

प्रखंड बगहा एक अंतर्गत इंग्लिशिया पंचायत के जैनी टोला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

बगहा. प्रखंड बगहा एक अंतर्गत इंग्लिशिया पंचायत के जैनी टोला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब एक 17 वर्षीय युवती के तिरहुत गंडक नहर में डूबने की आशंका जताई गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने चौतरवा थाना पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया. सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने तत्काल बेतिया एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया. इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नहर में युवती की तलाश करने में जुट गयी है..समाचार लिखे जाने तक युवती का पता नहीं चल सका है और खोज अभियान जारी है. पंचायत के पूर्व मुखिया रामनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज पटना में चल रहा था. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल लेकर घर से निकली थी. कुछ देर बाद नहर के पास उसकी साइकिल और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवती गहरे पानी में चली गयी थी. पूर्व मुखिया ने यह भी बताया कि लापता युवती की पहचान अशोक सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी के रूप में हुई है. युवती के पिता वर्तमान समय में विदेश में हैं. परिवार में एक भाई और एक बहन है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है तथा एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में खोजबीन करने में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम लापता युवती की खोज करने में जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन