कसहा के युवक की यूपी में ट्रेन से कटकर हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 9:25 PM
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया-दो पंचायत के कसहा गांव निवासी जवाहर यादव के 31 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार की मौत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मानिकपुर जंक्शन पर यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने की वजह से हो गई.
बीहट. बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया-दो पंचायत के कसहा गांव निवासी जवाहर यादव के 31 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार की मौत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मानिकपुर जंक्शन पर यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने की वजह से हो गई.घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया.माणिकपुर जंक्शन के जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया.मृतक मध्यप्रदेश के बीना जंक्शन से बरौनी अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उक्त स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर जाने की वजह से उक्त घटना हुई.मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाहर रहकर मजदूरी करता था. एक माह पूर्व ही वह मजदूरी करने मध्यप्रदेश गया था, लेकिन तबियत खराब होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था. घटना के बाद सिमरिया दो पंचायत के पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव, पूर्व पंसस उदयकांत यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, पूर्व मुखिया रामानुज सिंह, सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार समेत पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शोक जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










