मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा से पहले बेगूसराय में 2 गिरफ्तार, 38 वॉकी-टॉकी समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 12 Jun 2026 6:59 PM

विज्ञापन

मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा से पहले बेगूसराय में गिरफ्तार, वॉकी-टॉकी समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

Begusarai News : तकनीकी शाखा, बेगूसराय एवं बखरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही परीक्षा में नकल एवं अनियमितता के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित रूप से सेटिंग कराने की बड़ी साजिश का पुलिस ने समय रहते खुलासा कर दिया है. तकनीकी शाखा, बेगूसराय एवं बखरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही परीक्षा में नकल एवं अनियमितता के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं.

तकनीकी शाखा बेगूसराय को गुप्त सूचना मिली थी कि 14 जून को आयोजित होने वाली मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा में सेटिंग कराने के उद्देश्य से बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी राजेश रौशन अपने घर पर बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा किए हुए है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जीतपुर स्थित राजेश रौशन के घर पर छापेमारी की, जहां तलाशी के दौरान परीक्षा में उपयोग किए जाने वाले कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए. मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को बिहार के अलग-अलग केन्द्रों पर होने वाली है.

छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध उपकरण जब्त

पुलिस ने मौके से 38 वॉकी-टॉकी, 07 ब्लूटूथ डिवाइस, 06 चार्जर, 03 जोड़ी गंजी वाला डिवाइस, 02 सिम लगने वाले एटीएम कार्डनुमा डिवाइस, 03 डिवाइस लगे चप्पल, 02 माइक्रोफोन, 01 मेटल डिटेक्टर और 02 मोबाइल फोन समेत कई परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. छापेमारी के दौरान मौके से जीतपुर निवासी सुरेश पंडित के पुत्र राजेश रौशन और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही निवासी नित्यानंद यादव के पुत्र दुलारचंद यादव को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार की संलिप्तता

पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने परीक्षा में सेटिंग कराने की योजना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित परीक्षा घोटाले को समय रहते विफल कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

Also Read: बेगूसराय में समसा मुखिया समेत छह गिरफ्तार, बंधक बनाकर मारपीट करने का है आरोप

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन