पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में दिव्यांग जांच शिविर, बच्चों को मिलेंगी सहायक उपकरणों की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

शिविर में शामिल बच्चे,शिक्षक व चिकित्सक

Begusarai News : बेगूसराय के कैलाशपुर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपकरण और छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : सर्व शिक्षा अभियान, बेगूसराय के सौजन्य से पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैलाशपुर में छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन सह दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.

श्रवण बाधित बच्चों की हुई जांच

शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट अंकिता कुमारी ने पांच श्रवण बाधित बच्चों की जांच की. जांच के दौरान कुछ ऐसे बच्चों की भी पहचान हुई जिन्हें कम सुनाई देता है और स्पीच थेरेपी की आवश्यकता है.

जिन बच्चों को स्पीच थेरेपी की जरूरत पाई गई, उन्हें डे-केयर सेंटर में नियमित थेरेपी लेने की सलाह दी गई.

छह बच्चों को मिलेगी ट्राइसाइकिल

हाथ एवं पैर से दिव्यांग बच्चों की जांच फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संजय कुमार ने की. जांच के बाद छह बच्चों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. समावेशी शिक्षा कार्यक्रम से जुड़े शिवनाथ कुमार ने बताया कि जिले के सभी 26 पीएम श्री विद्यालयों में इस प्रकार के जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं

बच्चों के खाते में भेजी जाएगी सहायता राशि

उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांग बच्चों को परिवहन यात्रा भत्ता एवं छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी. शिविर के दौरान श्रवण बाधित सृष्टि कुमारी, राकेश कुमार, सत्यजीत कुमार और सुभीत को विभाग की ओर से श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ब्रेल किट और अन्य सहायक उपकरण भी मिलेंगे

ऑर्थोपेडिक दिव्यांगता से ग्रसित सचिन कुमार, अभिनंदन कुमार, सरस्वती कुमारी, रूपम कुमार और सत्यजीत कुमार सहित अन्य पात्र बच्चों को विभाग की ओर से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं दृष्टिबाधित अंकित कुमार और रूपम कुमारी को ब्रेल किट प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए.

शिक्षकों ने किया सहयोग

शिविर के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण दास, शिक्षक उपेंद्र चौधरी, सज्जन कुमार शर्मा तथा शिक्षिकाएं कविता कुमारी, दीपा भारती, संजू कुमारी, सोनाली कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग किया.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन