बरौनी में सोलर मेला आयोजित, 64 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते डीएम श्रीकांत शास्त्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बेगूसराय में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला आयोजित हुआ। जानें कैसे रूफटॉप सोलर लगवाकर आप बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन

Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और सौर ऊर्जा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बरौनी कार्यालय परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

सौर ऊर्जा अपनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि रूफटॉप सोलर प्रणाली बिजली बिल में कमी लाने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की अपील की.

Also Read : नवादा सदर अस्पताल के रैन बसेरा में सो रहे एंबुलेंस कर्मियों पर चोरों का धावा, एक साथ 5 मोबाइल चोरी; आपातकालीन सेवा प्रभावित

सोलर वेंडरों और बैंकों ने दी योजनाओं की जानकारी

मेले में विभिन्न अधिकृत सोलर वेंडरों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना प्रक्रिया, लागत, तकनीकी विशेषताओं और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. वहीं बैंक प्रतिनिधियों ने सोलर संयंत्र स्थापना के लिए उपलब्ध ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी.

सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से कराया अवगत

मेले के दौरान उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, रूफटॉप सोलर से होने वाली संभावित बिजली बचत तथा योजना के अन्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

Also Read : नवादा: रजौली विद्युत प्रमंडल ने शुरू किए 2 फ्यूज कॉल सेंटर, फोन पर शिकायत दर्ज होते ही होगी कार्रवाई

64 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

सोलर मेले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर रूफटॉप सोलर प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान कुल 64 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए पंजीकरण कराया. पंजीकृत उपभोक्ताओं को आगे की प्रक्रिया, तकनीकी सहायता तथा योजना के तहत मिलने वाले लाभों की भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई.

अधिकारियों ने सौर ऊर्जा अपनाने का किया आह्वान

कार्यक्रम में विद्युत आपूर्ति अंचल, बेगूसराय के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता (बरौनी) रंजन कुमार देव, विद्युत कार्यपालक अभियंता (बेगूसराय) सूरज कुमार वर्मा सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

Also Read : नवादा: सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की छात्राओं ने जीता कांस्य पदक, गया जी में हुआ था आयोजन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन