नवादा: रजौली विद्युत प्रमंडल ने शुरू किए 2 फ्यूज कॉल सेंटर, फोन पर शिकायत दर्ज होते ही होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली विद्युत प्रमंडल ने बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दो नए फ्यूज कॉल सेंटर शुरू किए हैं. अब उपभोक्ता फोन पर ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निवारण और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रजौली ने दो समर्पित 'फ्यूज कॉल सेंटर' (Fuse Call Center) शुरू किए हैं. अब उपभोक्ताओं को बिजली कटने, ट्रांसफार्मर फुंकने या तार टूटने जैसी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर और तुरंत निष्पादन करने के उद्देश्य से ये दोनों सेंटर पूरी तरह क्रियाशील कर दिए गए हैं.

क्षेत्रवार जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

विद्युत प्रमंडल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्र के हिसाब से मोबाइल नंबर जारी किए हैं:

  1. हिसुआ अवर प्रमंडल कॉल सेंटर (मोबाइल नंबर: 9031048017):
  2. रजौली प्रमंडल स्तर कॉल सेंटर (मोबाइल नंबर: 7369001361):

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी तकनीकी टीम

कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इन सेंटरों का मुख्य मकसद शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करना है. जैसे ही उपभोक्ता दिए गए नंबरों पर अपनी समस्या दर्ज कराएंगे, संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन और तकनीकी कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा.

उन्होंने प्रमंडल के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर वे दिए गए संबंधित नंबरों पर तुरंत संपर्क करें ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके.

Also Read: नवादा: बिजली समस्या और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर महबतपुर के ग्रामीणों ने सांसद विवेक ठाकुर से लगाई गुहार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन