बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने उठायी ‘सेवा समायोजन’ की मांग, कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थन

विज्ञापन

बैठक में शामिल कर्मी   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी सेवा समायोजन की प्रमुख मांग को लेकर आवाज उठाई है. कर्मचारी महासंघ ने एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है. बैठक में नव-नियुक्त जिला कमेटी का भी गठन किया गया.

विज्ञापन

बिहार राज्य डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, जिला इकाई बेगूसराय की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रविवार को बेगूसराय के कर्मचारी भवन में कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

विज्ञापन

बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों की समस्याओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सरकार से अपनी एकल एवं प्रमुख मांग "सेवा समायोजन" को लेकर आवाज बुलंद करने तथा इस मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने की एकजुटता की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में बड़ी संख्या में डाटा एंट्री ऑपरेटर लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी कार्यों का बड़ा हिस्सा कंप्यूटर आधारित है और डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है.

ऐसे में उनकी सेवा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों से एकजुट एवं संगठित होकर अपनी मांग के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता के माध्यम से ही अपनी मांग को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर तक पहुंचाया जा सकता है.

वहीं कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव सुधीर गांधी ने कहा कि डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों को अपनी मांग को लेकर एकजुट रहने की आवश्यकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में शिक्षा मित्र के रूप में नियुक्त लोगों को बाद में राज्यकर्मी का दर्जा मिला और वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

उन्होंने डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटरों से संगठित होकर अपनी मांग के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की. बैठक में वक्ताओं ने सेवा समायोजन को संगठन की मुख्य एवं एकल मांग के रूप में मजबूती से आगे बढ़ाने तथा इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया.

नव-नियुक्त जिला कमेटी का हुआ गठन

बैठक के दौरान बिहार राज्य डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, जिला इकाई–बेगूसराय की नव-नियुक्त कमेटी का भी गठन किया गया. सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: नीलेश झा
  • उपाध्यक्ष: रवि भूषण कुमार, राकेश झा एवं तारिक अनवर
  • जिला सचिव: कुंदन झा
  • सहायक जिला सचिव: प्रमोद कुमार
  • कोषाध्यक्ष: चंदन गुप्ता
  • संयुक्त सचिव: संजीव सिन्हा, विक्की आनंद, मनोज सिन्हा एवं ब्रजेश कुमार
  • मीडिया प्रभारी: रंजन कुमार
  • महिला उपसमिति (संयोजिका): पिंकू कुमारी, खुशबू कुमारी एवं नवनीता कुमारी

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं एकजुट बनाने तथा सेवा समायोजन की एकल मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन