मटिहानी के विभिन्न संकुलों में मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय नया टोला रचियाही मैं बच्चों के बीच पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया
Begusarai News : मटिहानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संकुल स्तरीय मंडेय मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
Begusarai News : मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों में बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था. संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस-टू विद्यालय, रचियाही नया टोला में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन संकुल समन्वयक भगवान राय एवं संकुल संचालक रविकांत सिंह के नेतृत्व में किया गया.
विजेता विद्यार्थियों को दिया गया पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संकुल समन्वयक भगवान राय, संकुल संचालक रविकांत सिंह, मध्य विद्यालय रचियाही दक्षिण के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार झा, प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार पंडित, प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद
प्रखंड के विभिन्न संकुलों में भी हुआ आयोजन
प्रखंड के अन्य संकुल संसाधन केंद्रों में भी मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में संकुल संचालक आशुतोष कुमार एवं संकुल समन्वयक कंचन कुमारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित हुई. सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय, मटिहानी में संकुल समन्वयक चंद्रकांत एवं संचालक फैजल रहमान ने प्रतियोगिता का संचालन किया.
Also Read : सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत
इन विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा में संकुल संचालक विजय कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक संजीव कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर चकौर में डॉ. सुदर्शन कुमार एवं राजकुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में अर्चना कुमारी एवं नवीन प्रसाद सिंह, उच्च विद्यालय सिहमा में हीरा कुमारी एवं सुशील कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर में सुबोध कुमार एवं अनिल पटेल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगतपुरा में माला कुमारी एवं निपेंद्र कुमार पटेल तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिअप्पा में संकुल समन्वयक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया.
विद्यार्थियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धात्मक भावना
शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










