गढ़पुरा में श्रीबाबू की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प, नमक सत्याग्रह स्थल के विकास की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक में भाग लेते प्रतिनिधि

Begusarai News : गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्मारक की भूमि अधिग्रहण में 13 वर्षों की देरी पर राजीव रंजन ने प्रशासनिक नाकामी और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

Begusarai News : गढ़पुरा स्थित ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल पर नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के बैनर तले बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. सुशील सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेगूसराय की ऐतिहासिक विरासत, नमक सत्याग्रह स्थल की उपेक्षा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

नमक सत्याग्रह स्थल की बदहाली पर जताया आक्रोश

बैठक को संबोधित करते हुए बेगूसराय नगर निगम के पूर्व उपमहापौर राजीव रंजन ने गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्मारक स्थल की बदहाल स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने समिति के महासचिव रमेश महतो द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस ऐतिहासिक स्थल पर वर्षों पहले बड़े नेताओं ने विकास की घोषणाएं की थीं, वहां अधिग्रहित भूमि पर अब तक प्रभावी कार्य नहीं हो सका है.

Also Read : सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत

श्रीबाबू के योगदान को किया याद

बैठक में बहुजन नेता एवं बखरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय पासवान ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रीबाबू ने जमींदारी उन्मूलन कानून लागू कर भूमिहीनों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया. साथ ही बरौनी रिफाइनरी, थर्मल पावर, उर्वरक कारखाना, राजेंद्र सेतु और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से बेगूसराय को औद्योगिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सार्वजनिक स्थल पर आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्णय

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बेगूसराय के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा. साथ ही गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल के सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक महत्व के संरक्षण के लिए भी जनजागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया.

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बैठक में समिति के राजीव कुमार, सचिव मुकेश विक्रम यादव, सह सचिव डोमन महतो, संयोजक अरुण झा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे. सभी वक्ताओं ने बेगूसराय की सांस्कृतिक चेतना और औद्योगिक विरासत के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया. अंत में अध्यक्ष सुशील सिंघानिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि नमक सत्याग्रह स्थल के विकास, अवैध कब्जे हटाने और श्रीबाबू की प्रतिमा स्थापना को लेकर पूरे जिले में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन