सोनपुर मंडल के 7 स्टेशनों और 8 रेल कॉलोनियों में चला स्वच्छता अभियान, ट्रेनों की भी हुई सफाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में बरौनी समेत प्रमुख स्टेशनों, रेल कॉलोनियों और ट्रेनों में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और नागरिकों से स्टेशनों तथा ट्रेनों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Begusarai News : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित देशव्यापी “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के तहत पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में स्वच्छता, साफ-सफाई और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक सफाई एवं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया.

विज्ञापन

इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के 07 प्रमुख स्टेशनों सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी तथा नवगछिया पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शौचालयों, पेयजल बूथों, नालियों और संपूर्ण स्टेशन परिसरों की सघन साफ-सफाई कराई गई. एक स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल परिसर बनाए रखने के लिए विशेष सफाई दलों द्वारा युद्धस्तर पर यह व्यापक अभियान चलाया गया.

इसी क्रम में, मंडल की 08 प्रमुख रेल कॉलोनियों (सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, गढ़हारा, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया) में स्थित कार्यालयों तथा आवासीय परिसरों की भी विशेष तौर पर साफ-सफाई कराई गई. इस दौरान रेल कर्मचारियों को कागज़ का कम से कम उपयोग करने, डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने तथा अपने कार्यालयों में एक स्वच्छ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से जागरूक किया गया.

नामित ट्रेनों में भी सुनिश्चित की गई सघन सफाई

इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के दौरान सोनपुर मंडल से संचालित होने वाली नामित ट्रेनों की भी सघन साफ-सफाई सुनिश्चित की गई, ताकि रेल यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक स्वच्छ, सुंदर और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके. इसके अतिरिक्त, मंडल के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.

सोनपुर मंडल रेल प्रशासन ने सभी सम्मानित नागरिकों और रेल यात्रियों से यह अपील की है कि वे रेलवे परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखें तथा 'स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी' के इस राष्ट्रीय संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से पूरी तरह सफल बनाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन