सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

स्केटिंग करके जाता विजय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Skating to Deoghar : जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय कुमार सावन माह में अनोखी शिवभक्ति दिखाते हुए स्केटिंग करके देवघर की यात्रा पर निकला है. ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत कर मंगलमय यात्रा की कामना की. यह आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है.

विज्ञापन

Skating to Deoghar : सावन माह में शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है. जहां जहानाबाद जिले के नौसेहरा गांव निवासी 14 वर्षीय विजय कुमार स्केटिंग करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम यानी कि देवघर की यात्रा पर निकला है.

विज्ञापन

वह करीब पांच दिनों में देवघर पहुंचकर सुल्तानगंज से लाए पवित्र गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेगा. मंगलवार को जिले के काशीचक प्रखंड के शाहपुर चौक और रेबरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजय का भव्य स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उसकी मंगलमय यात्रा की कामना की.

यात्रा का संकल्प और ग्रामीणों द्वारा उत्साहवर्धन

विजय ने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले उसने अपने गांव स्थित बाबा भोले शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सड़क मार्ग से स्केटिंग करते हुए देवघर के लिए प्रस्थान किया. बच्चे ने बताया कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक का संकल्प लेकर यह विशेष यात्रा शुरू की है.

रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं और भगवान भोलेनाथ से उसकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण

कम उम्र में स्केटिंग के माध्यम से इतनी लंबी धार्मिक यात्रा करने की विजय की अनूठी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. श्रद्धालु इसे आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन