नवादा में दिव्यांगजनों के लिए 26 नवंबर को रोजगार कैंप, 15 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में दिव्यांगजनों के लिए 26 नवंबर को फ्लिपकार्ट में 15 पदों पर रोजगार कैंप लग रहा है. 18-33 वर्ष के मैट्रिक पास युवा आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

नवादा. जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 26 नवंबर को रोजगार कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आइटीआइ), नवादा परिसर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कैंप लगेगा.

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट में 15 पदों पर होगी भर्ती

कैंप में फ्लिपकार्ट, नवादा द्वारा डिलीवरी पद की 15 रिक्तियों पर भर्ती की जायेगी. मैट्रिक उत्तीर्ण 18 से 33 वर्ष आयु के दिव्यांग अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन के साथ 27 लाख रुपये का इंश्योरेंस, इंसेंटिव व बोनस समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी. कार्यस्थल नवादा रहेगा.

बाइक या इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और स्मार्टफोन जरूरी

अभ्यर्थी के पास बाइक अथवा इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और स्मार्टफोन होना अनिवार्य है. इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में पहुंच सकते हैं.

रोजगार और एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य

अभ्यर्थियों का रोजगार पोर्टल व एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है. निजी नियोजक भर्ती की शर्तों के लिए जिम्मेदार होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन