नवादा: रूपौ पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार, 37 लीटर महुआ शराब बरामद
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
रूपौ पुलिस ने 5 आरोपितों को दबोचा, 37 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त की. पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है.
नवादा. जिले के रूपौ थाना पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 37 लीटर देशी महुआ शराब बरामद करने के साथ शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. रूपौ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि सभी मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
कांड संख्या 76/26 के आरोपित गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 76/26 के अभियुक्त छनौंन गांव निवासी जवाहिर यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इश्तहार वारंटी फुलडीह गांव निवासी हरि चौधरी तथा कुर्की वारंटी नावाडीह गांव निवासी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त भी पकड़े गये
रूपौ थाना कांड संख्या 121/26 के पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त छनौंन गांव निवासी मंडल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
37 लीटर महुआ शराब बरामद
पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के मामले में भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए