नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार किया गया आरोपी

नवादा के सिसवां गांव में मामूली विवाद पर पिस्टल लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Nawada Man Arrested for Brandishing Pistol : बिहार में इन दिनों पिस्टल लहराना जैसे एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है. युवा से लेकर बड़े उम्र के लोग भी अब छोटी-छोटी बातों और मामूली विवाद पर हथियार निकालने से नहीं हिचक रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी यह एक तरह का दिखावा बन गया है, जहां लोग खुद को चर्चित करने के लिए हथियारों के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. कई मामलों में इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर पिस्टल लहराने के वीडियो वायरल हुए हैं. इतना ही नहीं, कई जगहों पर मामूली विवाद में भी लोग एक-दूसरे पर पिस्टल तान देते हैं. प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है.

इसी कड़ी में ताजा मामला नवादा जिले से सामने आया है, जहां मंगलवार की दोपहर एक मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया. नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत फैला दी.

Crime News : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत एक साधारण कहासुनी से हुई थी. लेकिन कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया और आरोपी ने पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया. हथियार देखते ही आसपास मौजूद लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे.

दिनदहाड़े इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. महिलाएं और बच्चे सहम गए और घरों में छिप गए. कुछ समय के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई.

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवां गांव निवासी चंदन झा, पिता गोरेलाल झा के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है.

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

थानाध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल का इस्तेमाल पहले किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं. साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य

घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई से हालात जल्दी काबू में आ गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक छोटे-छोटे विवादों में हथियारों का इस्तेमाल होता रहेगा और समाज में इस तरह का खतरनाक चलन कब रुकेगा.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन